फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only when the virtue is strong does a person get the opportunity to serve the religion: Acharya Bharat Bhushan

पुण्य प्रखर होने पर ही मिलता है जीव को धर्म सेवा का अवसर : आचार्य भारत भूषण

Sun, 15 Feb 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Only when the virtue is strong does a person get the opportunity to serve the religion: Acharya Bharat Bhushan
सरधना। नगर में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चौबीसी मंदिर के तत्वावधान में भव्य पंच कल्याणक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर के तत्वावधान में भव्य पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम विद्योदय निलय भवन, पांडुशिला परिसर में आयोजित किया गया, जहां काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महोत्सव में आचार्य भारत भूषण महाराज अपने मुनि संघ के साथ सानिध्य प्रदान कर रहे हैं। पंच कल्याणक के पात्रों के रूप में सौधर्म इंद्र की भूमिका में संजीव जैन एवं जूली जैन, महायज्ञ नायक के रूप में मनोज जैन और भगवान के माता-पिता के रूप में राहुल जैन और प्रकृति जैन का समाज द्वारा तिलक कर अभिनंदन किया गया। आचार्य ने पंच कल्याणक महोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि जब पुण्य प्रखर होता है तभी जीव को परमात्मा के कार्य करने और धर्म प्रभावना का सौभाग्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि 23 फरवरी से प्रारंभ हो रहे इस भव्य एवं दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। इस दौरान सागर जैन, राजीव जैन, पंकज कालका, कुणाल जैन, माणिक चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, विनोद जैन, शानू जैन, अवनीश जैन, अरिहंत जैन, प्रदीप जैन, पुलकित जैन, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed