फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   only six complaint solved in 73

73 शिकायतों में से मात्र छह का हुआ निस्तारण

Wed, 07 Aug 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
only six complaint solved in 73
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम और एसएसपी - फोटो : SARDANA
73 शिकायतों में से मात्र 6 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

सरधना/मवाना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बारिश के बावजूद भी जिले के आला अधिकारी पहुंचे। डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय कुमार साहनी, सीडीओ ईशा दुहन ने लोगों की जन समस्याएं सुनी। संबधित विभागों के अधिकारियों को समस्या का निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं मवाना में 33 शिकायतें आईं। इनमें छह का ही निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस में मोहम्मद शफीक पुत्र तनवीर निवासी सिवाया जमाउल्लापुर ने बताया कि उसके मकान के सामने पीडब्लूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। काम तीन माह से अधर में हैं। खिवाई निवासी नफीसा ने सरकारी नल से एक व्यक्ति पर पानी नहीं भरने देने का आरोप लगाया। पवन निवासी दबथुवा ने बिजली मीटर को बदलवाने, नंगला राठी निवासी बिजेंद्र ने चकरोड की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने, करनावल निवासी ऋषिपाल ने मकान के सामने सड़क पर लिंटर डालकर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। साथ ही अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। दौराला निवासी राजबीर ने तालाब की भूमि कब्जा मुक्त, पोहल्ली के ग्राम प्रधान ने खाद के गड्ढों की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय कुमार साहनी के साथ सीडीओ ईशा दुहन ने संबधित विभागों को शिकायतों का निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया।
विज्ञापन

भुगतान कराने की मांग
मवाना। मवाना तहसील में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव तथा अंडर ट्रेनी आईएएस अधिकारी ऋषिराज ने लोगों की समस्याएं सुनी। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सिराजुद्दीन ने शिकायत में परिवार के 6 लोगों पर रंजिश मानने आए दिन गाली गलौच व मारपीट करने, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जयसिंहपुर निवासी पवन कुमार राणा ने कहा है कि अनियमितता पाए जाने पर पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया गया था बाद में फर्जी शपथ पत्रों के आधार पर उसी को बहाल कर दिया। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने मवाना शुगर मिल से किसानों का भुगतान मय ब्याज के कराए जाने की मांग की। वहीं संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने नगर में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, फलावदा रोड से अग्रवाल भोजनालय तक नाले की सफाई कराने, लाइनमैन द्वारा फाल्ट ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली करने आदि की शिकायतें की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed