{"_id":"695bbde9ebc8676c710ea312","slug":"only-seven-out-of-74-complaints-were-resolved-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111258-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 74 शिकायतों में से सात का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 74 शिकायतों में से सात का ही निस्तारण
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में डी एम वव एस एस पी लोगों की शिकायत सुनते हुए। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें
कानूनगो के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का वेतन काटने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मौके पर मात्र सात का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने कानूनगो के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटे जाने के आदेश दिए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए।
वीर सिंह मवाना ने वोट कटवाने, सलाउद्दीन बहोडूपुर ने सरकारी नाली कब्जा मुक्त कराने, जरीना मवाना ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने, उमेशचंद गणेशपुर ने कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने, ममता नबीपुर ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने, जगत सिंह नंगला गोसाई ने ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने, शिल्पी मोहल्ला मुन्नालाल ने प्लाट की पैमाइश को आदेश कराने, नरेश मुबारिकपुर डोलबंदी का काम पूरा कराने, संजय किशोरपुर भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाने, मदनपाल हादीपुर गांवडी ने ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने, बिजेंद्र सदरपुर ने विपक्षी से चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, गरिमा फतेहपुर नारंग ने आबादी की भूमि पर जबरन दरवाजा खोलने की शिकायत की।
भाकियू इंडिया ने गांव सिरजेपुर में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले पर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर में जाम की समस्या के समाधान समेत अन्य मांग की। गांव पुट्ठी निवासी सोनू के साथ मारपीट की घटना में एसएसपी ने थाना प्रभारी पूनम जादौन को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।