फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only half the voters responded to the notice, exposing the negligence of the BLO.

Meerut News: आधे मतदाताओं ने ही दिया नोटिस का जवाब, बीएलओ की लापरवाही उजागर

Mon, 09 Feb 2026 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Only half the voters responded to the notice, exposing the negligence of the BLO.
रोहटा ब्लॉक में एसआईआर की मैपिंग का कार्य करते कर्मचारीगण
रोहटा ब्लॉक के 41 गांवों में 8000 मतदाताओं को एसआईआर अभियान के तहत जारी किए गए हैं नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। ब्लॉक मुख्यालय पर चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर अभियान के नोटिस की सुनवाई का समय दो दिन पूर्व समाप्त हो चुका है लेकिन मात्र 50 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर अपने नोटिस को लेकर वोट की मैपिंग का कार्य कराया है। अभी तक आधे मतदाताओं ने ब्लॉक में जाकर मैपिंग कराया जाना गवारा नहीं समझा।
रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के 41 गांव में 8000 मतदाताओं को एसआईआर अभियान के पुनरीक्षण में मैपिंग के लिए नोटिस जारी किए गए थे। ब्लॉक मुख्यालय स्थित हाल में नायब तहसीलदार मजिस्ट्रेट सतीश कुमार के नेतृत्व में नोटिसों की सुनवाई 22 जनवरी से 7 फरवरी तक करने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जा रही है। नोटिस की मैपिंग का समय दो दिन पूर्व हो चुका लेकिन ब्लॉक के मात्र 4000 मतदाताओं ने ब्लॉक में पहुंचकर अपने नोटिसों को लेकर मैपिंग का कार्य कराया है लेकिन अभी आधे मतदाताओं ने नोटिस मिलने के बाद भी एसआईआर की मैपिंग कराना गवारा नहीं समझा। धीमी गति देखते हुए अभी दो दिन और नोटिसों की मैपिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नई वोट बनाने का कार्य भी बीएलओ द्वारा बूथों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मतदाताओं से अपील की कि वह ब्लॉक कार्यालय में आकर हर हाल में अपने नोटिस को लेकर मैपिंग का कार्य करा लें। उन्होंने बताया कि जिन बीएलओ को ड्यूटी पर लगाया गया है वह अपनी ड्यूटी का सही से निर्वाह नहीं कर रहे हैं। इस कारण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारयों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed