फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only devotion, love and compassion lead to the ultimate truth: Shivam Shastri

भक्ति, प्रेम और संवेदना ही परम तत्व की ओर ले जाती है : शिवम शास्त्री

Sun, 05 Oct 2025 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Only devotion, love and compassion lead to the ultimate truth: Shivam Shastri
सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना।नगर के मोहल्ला छावनी स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित शिवम शास्त्री जी ने कहा कि जब मनुष्य अपनी संवेदनाओं को परम तत्व से जोड़ता है, तो वे प्रेम में परिवर्तित हो जाती हैं। यही सात्विक प्रेम वह साधन है, जिससे परमात्मा भी द्रवित हो उठते हैं।

उन्होंने कहा कि जब यही संवेदनाएं संसार से जुड़ती हैं, तो वे मोह का रूप ले लेती हैं और मोह ही वह बंधन है जो प्राणी को उसके धर्म, कर्तव्य और आत्मिक विकास से विमुख कर दुखों के मार्ग पर ले जाता है। पितामह भीष्म ने अपनी संवेदनाओं को परमात्मा से जोड़ते हुए सर सैया पर लेटे भी भगवान को अपने समीप आने के लिए विवश कर दिया। यह दर्शाता है कि यदि जीवन स्वार्थमुक्त प्रेम से परिपूर्ण हो, तो न केवल संसार, बल्कि परमात्मा की प्राप्ति भी संभव है। शिवम शास्त्री ने आगे कहा कि जब कोई मनुष्य संवेदनहीन, स्वार्थी, क्रोधी और आसुरी प्रवृत्तियों से युक्त हो जाता है, तो न केवल भगवान, बल्कि समाज भी उसका तिरस्कार करने लगता है। कार्यक्रम में अनिता शर्मा, श्रद्धा, राजबाला, रिचा, राखी, बृजेश, सियानंद, राज नारायण, नरेंद्र पंडित, जयपाल, बृजभूषण त्यागी, जयकरण, सुशील, सतीश, शिवम, राजा, हर्ष, राजेश, राजू, नंदकिशोर, बिजेन्द्र, विनोद, सुबोध, शामिल रहे।

सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक

सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed