{"_id":"5f42b9ed8ebc3e3cf2690ab9","slug":"only-brave-person-can-hold-forgivness-say-gyanmati-mata-ji-mawana-news-mrt497657397","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमा को वीर व्यक्ति ही धारण कर सकता है : पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमा को वीर व्यक्ति ही धारण कर सकता है : पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता
हस्तिनापुर स्थित जंबूद्वीप में पूजा-अर्चना करते जैन संत।
- फोटो : MAWANA
Link Copied
हस्तिनापुर(मेरठ)। जम्बूद्वीप स्थित चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर प्रवचन हॉल में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ससंघ के पावन सान्निध्य में इंद्र ध्वज महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य इंद्र विजय कुमार जैन, रश्मि जैन बने।
विज्ञापन
रविवार को पर्युषण पर्व के पहले दिन भगवान का मस्तकाभिषेक किया। जिसमें श्रीजी की प्रतिमा पर दूध, दही, घी, जल, सर्वोषधि, चंदन, पुष्प वर्षा की गई। पूज्य गणिनी ज्ञानमती माता ने कहा कि यह इंद्र ध्वज विधान पूरे विश्व के लिए मंगलकारी हो एवं करने वाले प्रत्यक्ष रूप में इसका फल प्राप्त करते हैं। जिसमें तेरहद्वीप के 458 जिनालयों का पूजन किया जाता है। कहा कि दशलक्षण पर्व में आज प्रथम दिन उत्तम क्षमा का दिन है। क्षमा आत्मा का लक्षण हैै। शास्त्रों में कहा गया है कि क्षमा को वीर व्यक्ति ही धारण कर सकता है। प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कमेटी के पांच जोड़े ही इंद्र के रूप में बैठे हैं। कहा कि दस दिन तक चलने वाले पूजन का विशेष महत्व है। मध्यान्ह में प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता द्वारा तत्वार्थ सूत्र की दस अध्याय का वर्णन होगा। संघस्थ ब्रह्मचारिणी बहनों द्वारा सरस्वती आराधना की जायेगी। संस्थान के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्ति रवींद्र कीर्ति स्वामी द्वारा शांति मंत्र का उच्चारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।