फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only 7 people gathered in Ambedkar Jayanti, these are the reasons for fear

यूपी: आंबेडकर जयंती में जुटे सिर्फ 7 लोग, ये रही डर की वजह

Sun, 15 Apr 2018 01:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Apr 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Only 7 people gathered in Ambedkar Jayanti, these are the reasons for fear
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस शहर में हर साल आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती थी, लेकिन इस बार शोभायात्रा भी नहीं निकली। यहां तक जयंती में सिर्फ सात लोग ही जुटे, जानिए ऐसा क्यों?

विज्ञापन


ये बात मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की है। डॉ. आंबेडकर जयंती पर जहां पल्हैड़ा में इस बार शोभायात्रा नहीं निकली, तो वहीं चर्चाओं में रहे शोभापुर गांव के पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए करीब सात लोग ही जुट पाए। 
विज्ञापन


एससी एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर कंकरखेड़ा इलाके में 2 अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद शोभापुर गांव में दलित युवक गोपी पुत्र ताराचंद की गोलियों बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें गांव के ही मनोज गुर्जर व उसके साथी नामजद हुए थे। तभी से गांव में तनाव के बीच आरएएफ और पीएसी डेरा डाले हुए है। बताया जाता है कि उपद्रव और गोपी हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने इस बार डॉ. आंबेडकर जयंती न मनाने का निर्णय लिया था। यह भी चर्चा रही कि गांव के दूसरे पक्ष के लोग 14 अप्रैल को तरह-तरह के आयोजनों की बात कर रहे थे। इसे लेकर भी दलित इस बात को लेकर डरे थे कि अगर कोई बवाल हुआ तो फिर से गांव में गिरफ्तारियों का दौर जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम सिटी मुकेश चंद, सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व एसडीएम सदर अमिताभ फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। फोर्स को देखते ही सभी ग्रामीण घरों में घुस गए। अधिकारियों के काफी अपील करने पर गोपी के पिता ताराचंद सहित करीब सात लोग गांव के पार्क में लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed