फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   only 13 college provide teachers seniorty list

50 में से 13 कॉलेजों ने ही दी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची

Sat, 28 Dec 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
only 13 college provide teachers seniorty list
50 में से सिर्फ 13 कॉलेजों ने दी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची
विज्ञापन

मेरठ। एडेड कॉलेज शायद हाईकोर्ट से ऊपर हो गए हैं। शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बार-बार मांगे जाने के बावजूद नहीं दी जा रही है। एडेड कॉलेजों में मैनेजमेंट खूब गड़बड़झाला कर रहा है। करीब 20 प्राचार्यों की कुर्सी बचाने के लिए सारा खेल चल रहा है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर जल्द सूची नहीं भेजी तो शासन को इन कॉलेजों की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। पूरे मामले में विवि प्रशासन को हाईकोर्ट में भी जवाब देना है। ऐसे में कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि जो कॉलेज लापरवाही करेंगे, उनको भुगतना होगा।
मेरठ और सहारनपुर मंडल में 50 एडेड कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में करीब 800 शिक्षक हैं। कॉलेजों में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अब तक वह कार्यकाल भी जुड़ रहा है, जहां से वह पहले स्थानांतरण होकर आए हैं। कई कॉलेजों में प्रबंध समिति और शिक्षकों ने अपने हिसाब से वरिष्ठता सूची तय की हुई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में वरिष्ठता सूची के बारे में स्पष्ट कर दिया था। विवि ने रिट का हवाला देते हुए कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि किसी भी एडेड कॉलेज में अब शिक्षक की वह सेवा नहीं जुड़ेगी जो उन्होंने नियमित शिक्षक के रूप में न दी हो। इसके अलावा अगर कोई शिक्षक पिछले कॉलेज में नियमित होने के बाद किसी दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित होकर आते हैं तो उनके कॉलेज की वरिष्ठता सूची में पिछले कॉलेज की सेवा का कार्यकाल नहीं जुड़ेगा।
विज्ञापन

जबकि विश्वविद्यालय की सूची में उनका पूरा सेवाकाल जोड़ते हुए वरिष्ठता सूची बनेगी। ऐसे में शिक्षक कॉलेज में उसी तिथि से वरिष्ठ माने जाएंगे, जब से उन्होंने ज्वाइन किया है। इन आदेशों के बाद सभी कॉलेजों में शिक्षकों की वरिष्ठता में बड़ा बदलाव हो जाएगा। 20 के करीब प्राचार्य भी बदल सकते हैं। ऐसे में अधिकतर कॉलेजों में मैनेजमेंट के सामने इससे परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल, कई जगहों पर ऐसे शिक्षक भी वरिष्ठता सूची में आगे आ जाएंगे, जिनको मैनेजमेंट प्राचार्य नहीं बनाना चाहता। कई जगहों पर दिक्कत यह होगी कि नियमानुसार प्राचार्य नहीं बनाने पर दूसरे शिक्षक इसकी शिकायत कुलपति या हाईकोर्ट में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के निर्देश पर शुक्रवार तक सिर्फ 13 कॉलेजों ने ही वरिष्ठता सूची भेजी है। मेरठ से अभी तक सिर्फ एएस पीजी कॉलेज मवाना की ही सूची आई है। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी कॉलेजों को स्पष्ट कर दिया गया था कि अगर वह समय से सूची नहीं भेजेंगे तो वह हाईकोर्ट की अवमानना के दायरे में आ जाएंगे। इसका अंतिम रिमाइंडर जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed