फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only 10 days left for fastag

फास्टैग के लिए बचे सिर्फ 10 दिन

Tue, 22 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Only 10 days left for fastag
मोदीपुरम। अपनी गाड़ी पर फास्टैग लगवाने के लिए अब केवल 10 दिन बचे हैं। बिना फास्टैग के गाड़ी अगर टोल प्लाजा की लेन में जाएगी तो दोगुना टोल देना होगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में सिवाया टोल प्लाजा से करीब 70 प्रतिशत वाहन ही फास्टैग से निकल रहे हैं। एनएचएआई ने निर्देश दिए हैं कि बिना फास्टैग की गाड़ी को लेन में पहले ही रोक दिया जाए। लेन में आने पर कार चालक को फास्टैग लगवाने के लिए कहा जाए। अगर नहीं लगाता है तो फिर उससे दोगुना शुल्क लिया जाए। उधर, टोल प्लाजा के लिए भी फास्टैग लगवाने की चुनौती है। अभी भी रोजाना 5-6 हजार वाहन बिना फास्टैग के निकल रहे हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर प्रदीप चौधरी का कहना है कि सोमवार को करीब 130 फास्टैग की बिक्री हुई है लेकिन यह काफी कम है। ज्यादा परेशानी स्थानीय वाहनों से हैं। रोजाना 3-4 हजार वाहन बिना टोल दिए निकलते हैं। ऐसे वाहन चालकों को फास्टैग के लिए तैयार करने के लिए टोल प्रबंधन ने पुलिस की सहायता मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अप्रैल, 2019 से पहले के वाहनों में नहीं लगवानी होगी एचएसआरपी
मेरठ। लोग पुराने वाहनों में एचएसआरपी लगवाने के लिए अभी भी परेशान हो रहे हैं। जबकि परिवहन विभाग ने अगले आदेश तक इसमें राहत दे दी है। बताया जा रहा है कि सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन इसके लिए वेबसाइट विकसित कर रही है। इसके चलते परिवहन विभाग ने पिछले दिनों इसकी अनिवार्यता खत्म करते हुए बिना एचएसआरपी के ही आरटीओ संबंधी समस्त कार्य करने के आदेश जारी कर दिए थे। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया कि विभागीय आदेश मिलने के बाद से पुराने वाहनों के समस्त कार्य बिना एचएसआरपी के ही किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed