{"_id":"5fb825cf8ebc3e9bbc067190","slug":"only-1-35-lakh-students-were-able-to-watch-e-content-city-news-mrt5118941124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 1.35 लाख छात्र ही देख पाए ई कंटेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 1.35 लाख छात्र ही देख पाए ई कंटेंट
विज्ञापन
शासन ने सभी रजिस्ट्रार को दिए निर्देश, शिक्षक करें छात्रों को जागरूक
प्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल पर किए सारे विषयों के ई-कंटेंट अपलोड
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए ई-पोर्टल पर अब तक 63 हजार ई-कंटेंट अपलोड किए जा चुके हैं। हालांकि इनको सिर्फ एक लाख 35 हजार छात्र-छात्राएं ही देख पाएं हैं। ऐसे में सभी प्राचार्यों और शिक्षकों से ई-पोर्टल को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है। जिससे वे गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट का अध्ययन कर सकें। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ ऑनलाइन बैठक की।
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल पर बेहतर गुणवत्ता वाला ई-कंटेंट मिल सके। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने ई-पोर्टल बनाया है। इस डिजिटल लाइब्रेरी पर हर विश्वविद्यालय के शिक्षक ई-कंटेंट अपलोड करा रहे हैं। इसका लिंक हायरएजुकेशनई-कंटेंटडॉटयूपीएसडीसीडॉ.जीओवीडॉ.इन पर देखा जा सकता है। शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार से बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 44 लाख छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ एक लाख 34 हजार ने ही ई-कंटेंट देखा है। ऐसे में सभी विश्वविद्यालय इस पोर्टल का लिंक अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को उनकी पसंद का ई-कंटेंट मिल सके। इसमें प्रदेश के किसी भी शिक्षक का किसी भी विषय का ई-कंटेंट पढ़ सकें। सीसीएसयू से बैठक में रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा और लाइब्रेरी अध्यक्ष डॉ. जमाल अहमद सिद्दीकी शामिल रहे।
सीसीएसयू से अब तक 3,464 ई-कंटेंट अपलोड
सीसीएसयू के 766 कॉलेजों के सिर्फ 347 शिक्षकों ने 39 विषयों के 3,464 ई-कंटेंट अपलोड किए हैं। पूरे प्रदेश की बात करें 26 राज्य विवि हैं। इनके कॉलेजों की संख्या 7 हजार 140 है। इन कॉलेजों के 4 हजार 462 शिक्षकों ने 180 विषयों के 62 हजार 988 ई-कंटेंट अपलोड किए हैं।