फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   online selling of duplicate shuttle

ऑनलाइन खपाई जा रही थी डुप्लीकेट शटल कॉक, एक गिरफ्तार

Sat, 20 Mar 2021 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
online selling of duplicate shuttle
ऑनलाइन खपाई जा रही थी डुप्लीकेट शटल कॉक, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुड़गांव) ने इंचौली थाना क्षेत्र में कार्यवाही कर योनेक्स की डुप्लीकेट शटल कॉक बनाकर ऑनलाइन बेचने का भंडाफोड़ किया है। इसमें एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट का कनेक्शन भी सामने आया है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी माह में ओएलएक्स की ऑनलाइन साइट पर योनेक्स के खेल उत्पाद सामने आए। तफ्तीश शुरू की गई तो मेरठ के इंचौली क्षेत्र में धर्मेंद्र नाम के शख्स से संपर्क हुआ। डील तय हो गई और धर्मेंद्र ने माल की डिलीवरी के लिए उन्हें मेरठ बुला लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम डिलीवरी के दौरान ही धर्मेंद्र को पकड़ लिया गया। उसके पास से टीम ने करीब 135 ट्यूब शटल कॉक बरामद कर ली। इनकी कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई। शटल कॉक के ढक्कन पर भी ओरिजिनल की तरह दिखने वाली योनेक्स की मुहर थी। सख्ती से पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने यह माल सूरजकुंड स्थित अशोक इंडस्ट्रीज के मालिक जॉनी से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बताया कि सात दिन पहले इस कार्यवाही की तैयारी की गई थी। माल की डिलीवरी के लिए कंपनी ने कर्मचारी को नकली कस्टमर बनाकर भेजा और फर्जीवाड़े का खुलासा किया। इंचौली थाने में धर्मेंद्र व जोनी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। इंचौली पुलिस ने कार्यवाही की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed