फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online companies are ruining businessmen: Ashu Sharma

ऑनलाइन कंपनियां कर रही व्यापारियों को बर्बाद: आशु शर्मा

Mon, 06 Jan 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Online companies are ruining businessmen: Ashu Sharma
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों की दक्षिण विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक मोहिउद्दीपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा रहे। संचालन महानगर प्रवक्ता अशोक टकसालिया किया।
विज्ञापन

बैठक में मोहिउद्दीपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सोनू कुमार को अध्यक्ष, सम्राट सांगवान को महामंत्री, अनिल सोनी को कोषाध्यक्ष, सचिन चौधरी को लीगल एडवाइजर, संजय शर्मा को उपाध्यक्ष, अजय कुमार को मीडिया प्रभारी, विक्रांत चौधरी को उपाध्यक्ष, उदय सिंह को सचिव, सज्जाद अली को मंत्री, सनी राणा को मंत्री सहित 21 पदाधिकारी विभिन्न पदों पर मनोनीत किए गए। व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आशु शर्मा ने कहा कि आज के दौर में ऑनलाइन व्यापार से व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। ऑनलाइन व्यापार ने खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनी बाजारों को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही हैं। संगठन सरकार से मांग करता है कि इन कंपनियों पर बैन लगाकर ऑनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के सर्वे के नाम पर महानगर के व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। गलत तरीके के नोटिस व्यापारियों को भेजे जा रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि मोहिउद्दीपुर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। इस दौरान पीयूष वशिष्ठ, सुमेर सिंह धार, विजय राठी, सोनू शर्मा, संजय शर्मा, सौरभ रस्तोगी, नकुल शर्मा, हाजी शारिक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed