फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online class was running from mobile of robbery, one arrested on the spot of student

गिरफ्तार : लूट के मोबाइल से चल रही थी ऑनलाइन क्लास, छात्र की निशानदेही पर एक दबोचा

Thu, 15 Jul 2021 01:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jul 2021 01:17 AM IST
सार

पूछताछ में महबूब ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही ऑनलाइन क्लास करने के लिए यह मोबाइल गांव के ही समीर से खरीदा है। उसने अपना बताकर मोबाइल बेचा था।

विज्ञापन
Online class was running from mobile of robbery, one arrested on the spot of student
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस लुटेरे ने मोबाइल लूटकर एक छात्र को भेज दिया था, जिससे वह छात्र ऑनलाइन क्लास दे रहा था। पुलिस ने मोबाइल बरामद किया और फिर छात्र की मदद से लुटेरे को धर दबोचा। पुलिस की माने तो यह एक गिरोह का सदस्य है, जिसके दो साथी शहर कोतवाली से हाल ही में जेल भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के अनुसार, 19 जून, 2021 को बाइक पर सवार तीन बदमाश मुल्ताननगर निवासी प्रशांत कुमार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। प्रशांत की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले दो दिन से मोबाइल की ऑन होने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने ट्रेस किया तो लोकेशन परतापुर थाने के ग्राम कंचनपुर घोपला की निकली। पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी और महबूब नाम के युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में महबूब ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही ऑनलाइन क्लास करने के लिए यह मोबाइल गांव के ही समीर से खरीदा है। उसने अपना बताकर मोबाइल बेचा था। पुलिस ने महबूब के बयान दर्ज किए और घटना की फिराक में निकले समीर को भोलारोड से दबोच लिया।


पूछताछ में समीर ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सोनीपत में भी मोबाइल लूट की थी। हाल ही में उसके दो साथी शहर कोतवाली से लूट के मोबाइल के साथ पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed