{"_id":"60ef3f458ebc3ecccd6887e6","slug":"online-class-was-running-from-mobile-of-robbery-one-arrested-on-the-spot-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार : लूट के मोबाइल से चल रही थी ऑनलाइन क्लास, छात्र की निशानदेही पर एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार : लूट के मोबाइल से चल रही थी ऑनलाइन क्लास, छात्र की निशानदेही पर एक दबोचा
Thu, 15 Jul 2021 01:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:17 AM IST
सार
पूछताछ में महबूब ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही ऑनलाइन क्लास करने के लिए यह मोबाइल गांव के ही समीर से खरीदा है। उसने अपना बताकर मोबाइल बेचा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस लुटेरे ने मोबाइल लूटकर एक छात्र को भेज दिया था, जिससे वह छात्र ऑनलाइन क्लास दे रहा था। पुलिस ने मोबाइल बरामद किया और फिर छात्र की मदद से लुटेरे को धर दबोचा। पुलिस की माने तो यह एक गिरोह का सदस्य है, जिसके दो साथी शहर कोतवाली से हाल ही में जेल भेजे जा चुके हैं।
इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के अनुसार, 19 जून, 2021 को बाइक पर सवार तीन बदमाश मुल्ताननगर निवासी प्रशांत कुमार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। प्रशांत की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले दो दिन से मोबाइल की ऑन होने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने ट्रेस किया तो लोकेशन परतापुर थाने के ग्राम कंचनपुर घोपला की निकली। पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी और महबूब नाम के युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में महबूब ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही ऑनलाइन क्लास करने के लिए यह मोबाइल गांव के ही समीर से खरीदा है। उसने अपना बताकर मोबाइल बेचा था। पुलिस ने महबूब के बयान दर्ज किए और घटना की फिराक में निकले समीर को भोलारोड से दबोच लिया।
पूछताछ में समीर ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सोनीपत में भी मोबाइल लूट की थी। हाल ही में उसके दो साथी शहर कोतवाली से लूट के मोबाइल के साथ पकड़े गए थे, जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया था।