फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online astrologer made woman's personal details viral, report filed

ऑनलाइन ज्योतिषी ने महिला की निजी बातें की वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Online astrologer made woman's personal details viral, report filed
मेरठ। ऑनलाइन ज्योतिषी से परामर्श लेना नौचंदी क्षेत्र की एक महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। ज्योतिषी ने महिला की निजी बातें अपने इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल कर दी। बदनामी होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गढ़ रोड निवासी महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन एस्ट्रोलॉजी पंडित दीपक मिश्रा नाम की आईडी से खुद को ज्योतिषी बताकर उसे समस्या बताने के लिए कहा गया। आरोप है कि जब महिला ने कहा कि उसने सभी बातें गलत बताई हैं, तो आरोपी उसकी निजी बातें पोस्ट करने की धमकी देने लगा। महिला के विरोध करने के बावजूद उसके फोटो समेत सारी चैट आरोपी ने वायरल कर दी। इसमें लिखा है कि बच्चे होने के बाद भी किसी कुंवारे से अफेयर हुआ है। महिला ने आरोपी की आईडी बंद कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed