फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One should know how to defend oneself: Neelam

अपनी आत्मरक्षा करना आना चाहिए : नीलम

Wed, 25 Feb 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
One should know how to defend oneself: Neelam
शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण का पांचवा दिन आज। स्रोत स्वयं
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण के पांचवें दिन छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कराटे ट्रेनर नीलम मिश्रा ने कहा कि यदि कोई उन्हें परेशान करे तो अपना बचाव करने का तरीका आना चाहिए। किसी भी परेशानी को छिपाना नहीं चाहिए बल्कि उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. लता कुमार उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राओं ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर एक शिविर का आयोजन किया। इस पांच दिवसीय शिविर में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और विशेषज्ञों के व्याख्यानों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में मिशिका समिति के यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा मुख्य वक्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed