फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one rank one pension meerut

पूर्व सैनिकों ने ठुकराई सरकार की घोषणा

Sun, 06 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
one rank one pension meerut

केंद्र सरकार ने शनिवार को ‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा कर दी। लेकिन सभी मांगें नहीं मानी हैं। इससे पूर्व सैनिकों में रोष है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

विज्ञापन


देश में कई सालों से ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लेकर आंदोलन चल रहा है। मेरठ में इस आंदोलन की कमान इंडियन एक्स-सर्विस लीग डिस्ट्रिक्ट मेरठ के हाथों में है। मेरठ में 35 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक हैं। जिस पर सरकार की इस घोेषणा का सीधा असर पड़ेगा। सरकार ने एक जुलाई से वन रैंक वन पेंशन लागू करने, न्यायिक आयोग की रिपोर्ट देने, पेंशन की समीक्षा पांच साल में करने, वीआरएस वालों को इसका फायदा न होने की मांग नहीं मानी है।
विज्ञापन

 
मेरठ में ही हुआ आंदोलन
इंडियन एक्स-सर्विस लीग डिस्ट्रिक्ट मेरठ के सदस्यों ने जहां जंतर मंतर पर आंदोलन में भाग लिया। वहीं 23 जुलाई को माल रोड स्थित सब एरिया कैंटीन परिसर से होते हुए टैंक चौराहा, सीडीए ऑफिस होते हुए कमिश्नरी चौराहे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ आंदोलन
सन 1973 को तीसरे पे कमीशन में फौजियों की पेंशन 70 फीसदी से घटाकर 50 प्रतिशत और सिविलियन कर्मियों की पेंशन 30 फीसदी से बड़ाकर 50 फीसदी कर दी थी। इसके पश्चात किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सन 1980 में कांग्रेस सरकार द्वारा गठित ब्रिगेडियर केपी सिंह डेओ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में वन रैंक वन पेंशन देने की सिफारिश की। 2011 में बनाई एक कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में सरकार से पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने की सिफारिश की थी। फरवरी 2014 में यूपीए सरकार ने भी सैनिकों को यह देने की घोषणा संसद के दोनों सदनों में की थी। 17 फरवरी 2014 को अंतिम बजट में वन रैंक वन पेंशन के लिए 500 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले कई बार वन पेंशन दिलाने की घोषणा की थी। तभी से पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर आंदोलन तेज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed