फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One person shot dead in Bondra in electoral envy, death

चुनावी रंजिश में बौंद्रा में एक व्यक्ति को गोली मारी, मौत

Tue, 18 May 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
One person shot dead in Bondra in electoral envy, death
चुनावी रंजिश में बौंद्रा में एक व्यक्ति को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

किठौर। क्षेत्र के गांव बौंद्रा में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें जमकर पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फायरिंग व पथराव में कई लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीओ किठौर समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। प्रधान पति समेत आठ लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर नवनिर्वाचित प्रधान पति साजिद और पूर्व प्रधान अफसर अली में रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों का कई बार पहले भी विवाद हो चुका है। रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सोमवार को भी करीब तीन बजे दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते झगड़ा संघर्ष में बदल गया, जिसके बाद फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। जिसमें अफसर पक्ष के मीनू (42) पुत्र अख्तर की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलते ही गांव में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सरेआम बवाल से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि सोमवार को करीब दो लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बवाल शुरू हो गया। मृतक दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए गया था, जहां उसकी गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई आमिर की तहरीर पर प्रधान पति साजिद, आसिफ, तौफीक, फरियाद, इमरान समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लीपापोती गांवों में बढ़ा रही रंजिश
रंजिशन झगडे़ के बाद थाने पहुंचे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस की लीपापोती ही गांवों में रंजिश बढ़ा रही है। कई बड़ी घटनाओं के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती, जिसका परिणाम स्वरूप किसी के घर का चिराग बुझ जाता है। खास बात यह है कि इसके बाद भी पुलिस कैसे मामला मैनेज हो, इसका तरीका खोजती रहती है। सोमवार की घटना में किठौर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इसके बाद भी घटना की सच्चाई छुपाती नजर आई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस किसी भी मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों के खिलाफ जांच कर सही कार्रवाई करे तो कोई भी व्यक्ति किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले कई बार सोचे। पुलिस की लीपापोती से ही अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed