फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One overhead bridge in Shamli and two in Balwa may get financial approval.

Meerut News: शामली में एक, बलवा में दो उपरिगामी पुलो को मिल सकती है वित्तीय स्वीकृति

Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
One overhead bridge in Shamli and two in Balwa may get financial approval.
शामली। बलवा और शामली तहसील पर प्रस्तावित तीन उपरिगामी पुलोंं की वित्तीय स्वीकृति के लिए फरवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के चेयरमेन संतोष यादव की अध्यक्षता में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तीनों पुलों के निर्माण पर 118.20 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बलवा और शामली तहसील, गोहरनी और बधेव चौराहे पर पांच उपरिगामी पुलों का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से नहीं किया गया है। जिस कारण यहां अधिक हादसे हो रहे थे। हादसों को रोकने के लिए बलवा में दो, शामली तहसील में एक उपरिगामी पुलों का डिजाइन तैयार करके बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजा था। 118.20 करोड़ रुपये की लागत का एस्टीमेट बनाकर प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष यादव की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष भेजा गया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि फरवरी माह में चेयरमैन संतोष यादव की अध्यक्षता में समिति के समक्ष उपरिगामी पुलों की वित्तीय स्वीकृति पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद पुलों की वित्तीय स्वीकृति मिलेगी। स्वीकृति के बाद प्राधिकरण की ओर से पुलों के निर्माण के लिए टेंडर छोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed