फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One more death, 101 new patients including assistant professor

एक की और मौत, सहायक प्रोफेसर समेत 101 नए मरीज

Thu, 10 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
One more death, 101 new patients including assistant professor
एक की और मौत, सहायक प्रोफेसर समेत 101 नए मरीज
विज्ञापन

- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का लिपिक भी संक्रमित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीएन डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर समेत कोरोना के 101 नए मरीज मिले हैं जबकि एक की मौत हो गई है। नए मरीजों में सीएसएसएस पीजी कॉलेज के क्लर्क, लैब असिस्टेंट, एसडी इंटर कॉलेज और एसएसडी ब्वॉयज के 2 शिक्षक और डीआईओएस कार्यालय के एक लिपिक भी संक्रमित निकले हैं। ये दिल्ली चुंगी, संजय नगर, वैशाली कॉलोनी, फूल बाग कॉलोनी, मानसरोवर, गंगानगर, ग्लोबल सिटी, मवाना, कंकरखेड़ा, दौराला, जागृति विहार और शास्त्री नगर आदि निवासी है। मरीजों की कुल संख्या 19212 हो गई है। 6117 सैंपलों की जांच हुई। बुधवार को 195 मरीजों के साथ कुल 16805 मरीजों को छुट्टी दी गई है। 2025 एक्टिव मरीज हैं और 809 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 382 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीसीएसयू का कर्मचारी संक्रमित
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अन्य व्यवस्था के लिए 3 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अवर अभियंता, चिकित्सा अधिकारी और सहायक कुलानुशासक हैं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने किया सीएचसी का निरीक्षण
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार ने बुधवार को सीएचसी भरोट, सीएचसी रोहटा का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर फैमिली प्लानिंग काउंटर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed