{"_id":"64f628ba0bb89b398803e0f4","slug":"one-lakh-rupees-were-taken-from-the-accused-to-send-his-son-to-saudi-arabia-na-news-c-32-1-smrt1025-4322-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटे को सउदी अरब भेजने के लिए आरोपी से लिए थे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटे को सउदी अरब भेजने के लिए आरोपी से लिए थे एक लाख रुपये
विज्ञापन
हरेवली में घटना स्थल का दौरा कर लोगों ने जानकारी करते एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व अन्य अ
बिजनौर, हरेवली। बेटे को सउदी अरब भेजने के लिए शबीना खातून अफजलगढ़ के ल्हल्ला गोहरअली खां निवासी शमीम से एक लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद उधार न चुका पाने पर आक्रोशित आरोपी ने शबीना की हत्या कर दी। मृतका के पुत्र आरिफ ने अफजलगढ़ के मोहल्ला गोहरअली खां निवासी शमीम को नामजद करते हुए शेरकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी शबीना खातून हत्याकांड में एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मृतका शबीना के पुत्र आरिफ ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरिफ ने बताया कि शमीम का उनके परिवार के लोगों से अच्छा मेलजोल था। वह अक्सर घर आता-जाता रहता था। बताया कि वह पांच भाई, बहन हैं। एक भाई को सउदी अरब भेजने के लिए उसकी मां शबीना से आरोपी ने एक लाख रुपये उधार लिए थे। अब वह उसकी मां से उधार के एक लाख रुपये वापस मांग रहा था। कह रहा था कि उसने एक लाख की रकम को किसी से लेकर दिया है। इसलिए उसे यह रकम जल्द देनी होगी। लेकिन उसकी मां ने उधारी देने के लिए आरोपी से समय मांगा था। जिससे शमीम उसकी मां शबीना से नाराज हो गया था।
आरोप है कि सोमवार को जब उसकी मां किसी जरूरी काम से जा रही थी तो रास्ते में आरोपी शमीम ने उसकी मां को चाकू से गोद कर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।