फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One lakh population did not get electricity for four hours

एक लाख की आबादी को नहीं मिली चार घंटे बिजली

Wed, 14 Apr 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
One lakh population did not get electricity for four hours
मेरठ। पीवीवीएनएल के नवरात्र और रमजान में भरपूर बिजली के दावे पहले नवरात्र पर ही फेल हो गए। लेडीज पार्क बिजलीघर क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। बिना बिजली के लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। सुबह 10 बजे गई बिजली दोपहर करीब दो बजे सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए पीवीवीएनएल बिजली ढांचे को मजबूत करने में लगा है। इसके लिए विभाग आए दिन शटडाउन लेकर बिजलीघर से लेकर लाइनों तक की मेंटेनेंस कर रहा है। तीन से चार घंटे के शटडाउन के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को 33 केवी लेडीज पार्क बिजलीघर पर टेस्टिंग कार्य के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक के लिए शटडाउन लिया गया। इससे बिजलीघर क्षेत्र में बच्चा पार्क, छिपी टैंक, थापर नगर, खैरनगर, बुढ़ाना गेट, पटेल नगर आदि क्षेत्र में बिजली का संकट गहरा गया। करीब एक लाख की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। निर्धारित समय के अंदर कार्य पूरा नहीं होने पर एक बजे बिजली नहीं दी जा सकी। काम पूरा होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे आपूर्ति सामान्य की गई। करीब चार घंटे तक लोग बिना बिजली बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

थापर नगर निवासी भानू बत्रा ने बताया कि हर बार ऐसा ही होता है। शटडादन दो से तीन घंटे का बताया जाता है और आपूर्ति तीन से चार घंटे तक ठप रहती है। खैरनगर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सुबह 10 बजे गई बिजली दोपहर एक बजे आनी थी, लेकिन दोपहर दो बजे तक आई। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि कभी-कभी काम शटडाउन समय के अंदर नहीं हो पाता है। इसके चलते ही शटडाउन को आगे बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed