फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One kilometer distance, 60 minutes difference... a love story burned

Meerut News: एक किमी. की दूरी, 60 मिनट का अंतर... जल गई प्रेम कहानी

Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
One kilometer distance, 60 minutes difference... a love story burned
खरखौदा। एक किमी. की दूरी और 60 मिनट के अंतर में तीन साल पुरानी प्रेम कहानी चिता की अग्नि में जल गई। सुबह आठ बजे अतराडा गांव में शिवांक और बवनपुरा गांव में नौ बजे सोनाली का अंतिम संस्कार हुआ। परिजनों की चीख से दोनों गांवों के लोगों के दिल दहल गए। गांव वाले बस एक ही बात कह रहे थे कि काश, परिवार वालों ने इनकी बात मान ली होती, तो आज दोनों जिंदा होते।
विज्ञापन

शिवांक (24) व सोनाली (23) तीन साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। परिजनों ने दोनों की शादी अलग-अलग तय कर दी थी। दो दिन बाद लड़की की शादी थी। बुधवार सुबह काजीपुर गांव के पास दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। शिवांक की मौत बुधवार शाम को ही हो गई थी। रात में सोनाली ने भी दम तोड़ दिया था। दोनों के घरों पर बृहस्पतिवार को शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दोनों के इस तरह आत्मघाती कदम उठाने से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


अपनी शादी को लेकर खुश थी सोनाली
ग्रामीणों की मानें तो 18 जनवरी को खरखौदा निवासी युवक से सोनाली की शादी थी। वह बहुत खुश बताई जा रही थी। सोनाली ने मेडिकल कॉलेज में अपने साथ के कर्मचारियों सहित सभी जानने वालों को अपनी शादी का कार्ड स्वयं ही दिया था। गांव में चर्चा है कि घटना से एक दिन पहले मंगलवार की शाम को सोनाली शिवांक के साथ ही गाड़ी से शॉपिंग कर लौटी थी। उधर सोनाली के पिता का कहना है कि बेटी शॉपिंग की बात कह कर घटना वाले दिन शिवांक के साथ उसकी गाड़ी में गई थी। कुछ देर बाद हल्दी की रस्म होने के कारण परिजनों ने जाने से रोका भी था, लेकिन सोनाली जल्द लौटने की बात कहकर चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद ही परिजनों को दोनों के जहर खाने की सूचना मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवांक ने परिजनों से सोनाली से विवाह करने का रखा था प्रस्ताव
चर्चा यह है कि शिवांक ने अपने परिजनों से सोनाली से ही विवाह करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन दूसरी जाति होने के कारण परिजनों ने प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसी के चलते चाचा उमेश त्यागी ने अपनी ससुराल हापुड़ जिले के गांव सिखेड़ा से उसका रिश्ता तय कर दिया था। उक्त रिश्ते से शिवांग खुश नहीं था।

कोल्ड ड्रिंक में घोलकर पिया दोनों ने जहरीला पदार्थ
अतराड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि शिवांक सुबह करीब 9 बजे घर से गाड़ी लेकर निकला था, लेकिन कुछ मिनट बाद ही वह लौट और एक पेस्टिसाइड की दुकान पर सल्फाज खरीदने के लिए पहुंचा। दुकानदार ने बिना परिजनों की सहमति के सल्फाल देने से इन्कार कर दिया। बाद में उसने किसी अन्य दुकानदार से सल्फाज के तीन पैकेट खरीदे। घटनास्थल पर गाड़ी से पुलिस ने सल्फाज के दो खाली पैकेट व एक पैकेट भरा हुआ और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल बरामद की है।


मोदीनगर में बैंक में नौकरी कर रहा था शिवांक
ग्रामीणों के अनुसार पहले शिवांक अपने चाचा उमेश के साथ हार्डवेयर की दुकान पर ही बैठता था, लेकिन अब कुछ समय से वह मोदीनगर स्थित किसी बैंक में नौकरी कर रहा था। रोजाना वह मोदीनगर आता-जाता था। बुधवार को वह नौकरी पर नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed