फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One injured in a deadly attack inside a house

घर में घुसकर जानलेवा हमले में एक घायल

Sun, 03 Aug 2025 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
One injured in a deadly attack inside a house
सरधना। गांव कुशावली में शनिवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिजली के खंभे पर लाइन डालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित कुलदीप सोम के अनुसार उनका पड़ोसी से खंभे पर लाइन लगवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शनिवार रात कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि माटू और उसके पुत्र तरंग व उमंग ने कुलदीप के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिलाया और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed