फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one died and three injured in a blast in meerut this morning, read updates

मेरठ में बड़ा हादसा: कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध वस्तु फटी, एक की मौत तीन घायल

Wed, 29 Nov 2023 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Nov 2023 10:42 AM IST
सार

मेरठ में बुधवार सुबह फिर एक ब्लास्ट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
one died and three injured in a blast in meerut this morning, read updates
मेरठ में ब्लास्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में अम्हेड़ा रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में बुधवार सुबह संदिग्ध वस्तु फट गई, जिससे दुकान मलिक कबाड़ी के शरीर के कई टुकड़े हो गए। वही, उसके पास बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात मौके पर हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। मुजफ्फरनगर निवासी दुकान मालिक कबाड़ी तौसीफ दुकान में 20 किलो के बाट पर रखकर सेलनुमा वस्तु तोड़ रहा था। इस दौरान तेज धमाका हुआ और 20 किलो के बाट के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए। 

विज्ञापन

धमाके के बाद कबाड़ी तौसीफ का शरीर भी कई टुकड़ों में बंट गया। वहीं, पास में बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के मकानों में भी नुकसान होने की जानकारी मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनक वे मौके पर दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घायलों को गंगानगर के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। मौके पर जांच टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed