फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one died and several injured in a car accident on Meerut-karnal highway

मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, चार घायल

Thu, 14 Nov 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
one died and several injured in a car accident on Meerut-karnal highway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

 

सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर गांव डाहर बाईपास पर सुबह लगभग तीन बजे एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई।  सुरूरपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया एक इनोवा कार मेरठ की तरफ से शामली की तरफ जा रही थी। जब यह कार करनाल हाईवे के गांव डहर बाईपास के निकट पहुंची तो अचानक डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर जैसे ही कार पलटी तो सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। घटना में कार चला रहे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य कार में सवार जयवीर, प्रेमवती, रमेश, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेरठ अस्पताल भेजा जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। जेब से मिली आईडी से के आधार पर यह सभी लोग न्यू प्रताप नगर लुधियाना के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed