Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One dead, another critically injured in collision between two motorcycles on the Ganga Canal towpath

Meerut News: गंगनहर पटरी पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 15 Nov 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
One dead, another critically injured in collision between two motorcycles on the Ganga Canal towpath
- गंगनहर के पास हुआ हादसा, हरियाणा निवासी युवक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पुट गंगनहर के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में राधना निवासी रमेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार हर्ष राघव निवासी जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed