फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One crore rupees will be spent to develop several wards of Hastinapur.

Meerut News: एक करोड़ से होगा हस्तिनापुर के कई वार्डो का विकास

Sun, 21 Dec 2025 08:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 21 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
One crore rupees will be spent to develop several wards of Hastinapur.
चेयरपर्सन ने भेजी थी दो करोड़ के कार्याें की भेजी थी डीपीआर, एक करोड़ हुआ मंजूर
विज्ञापन

कस्बे के वार्डाें में सीसी रोड, नाले और नालियां बनेंगे
हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत जल्द ही एक करोड से विभिन्न वार्डो में सीसी रोड, नाले एवं नालियों का निर्माण होगा।
प्रदेश सरकार ने नगरीय क्षेत्रों का विकास कराने के उद्देश्य से करीब एक माह पूर्व डीपीआर मांगी थी। अब डीपीआर के अनुसार बजट आवंटित किया है। प्रदेश में हस्तिनापुर नगर पंचायत को पहला स्थान मिला है। जिससे मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत करीब एक करोड रुपए का बजट पास हुआ है। योजना के अंतर्गत
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कस्बे के विभिन्न वार्डो के विकास के लिए करीब दो करोड रुपए की डीपीआर शासन को भेजी थी। जिसमें एक करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस डीपीआर में कस्बे के वार्डों की गलियां में सीसी रोड, नाले, एवं नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे कस्बे के लोगों का लंबे समय का इंतजार पूरा होगा क्योंकि वार्डों के अंदर की गलियां जर्जर और टूटी हुई थी। अब इनका निर्माण होने से उन्हें राहत मिलेगी। चेयरपर्सन ने कहा कि शासन से जो बजट जारी किया गया है प्रदेश में हस्तिनापुर की पहली नगर पंचायत है जिसे इस सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की नगर पालिका और नगर निगम शामिल हैं। ऐतिहासिक नगरी में 35 कार्यों की डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही एक करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


*कई मुख्य मार्गों का हो चुका है निर्माण*
चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि कस्बे के जो मुख्य मार्ग हैं उन पर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कई स्थानों पर कार्य चल रहा है, जिससे कस्बे के लोगों को मुख्य मार्गों की जर्जर सड़कों पर नहीं चलना पड़ेगा। कई सड़के निर्माणाधीन है।

*
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed