फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one criminal arrested in Police encounter in saharanpur deoband, one cop injured

सहारनपुर: देवबंद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 20 Nov 2019 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Nov 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
one criminal arrested in Police encounter in saharanpur deoband, one cop injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में गांव सैनपुर के नजदीकदेर रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। पुलिस ने मौके से छह तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देररात चेकिंग के दौरान सैनपुर गांव में नितारा फार्म हाऊस के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में सिपाही अमित राठी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश इलियास पुत्र समयदीन गली नंबर 2 सिविल लाइन मुज़फ्फरनगर का रहने वाला है। फरार बदमाश की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। बदमाशों के आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर और पांच अवैध तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है कि इतने तमंचे इसके पास कहाँ से आया। हथियारों की सप्लाई तो ये बदमाश या इनसे जुड़ा कोई गैंग तो नहीं कर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed