फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One controlled with a stockpile of illegal weapons

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ एक काबू

Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
One controlled with a stockpile of illegal weapons
06पीजीएच2ए - अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया बदमाश। - फोटो : PARIKESHGARH
अवैध हथियारों के जखीरे के साथ एक काबू
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ (मेरठ)। थाना पुलिस ने ग्राम अहमदनगर बढ़ला में एक घर मे छापा मार कर भारी मात्रों में अवैध हथियारों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी अजय सहानी ने देहात क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखा है। जिसके चलते रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित, एसएसआई नरेंद्र कसाना, एसआई महेश राणा, पुलिकर्मी संदीप खारी, लोकेश नागर ने ग्राम अहमदनगर निवासी खान मौहम्मद उर्फ खानू पुत्र मुंशी सैफी के घर पर छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया। वहीं आरोपी खान मोहम्मद उर्फ खानू पुलिस को देख मकान की छत से कूद कर जंगलों के रास्ते भागने लगा। पुलिस ने ग्राम अहमदनगर बढ़ला के जंगल में काम्बिंग करते हुए आरोपी खान मोहम्मद को दबोच लिया और मौके से दो बंदूक, एक राइफल, एक अध बनी राइफल तथा 20 तमंचों को बरामद कर थाने ले आए। थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित ने बताया कि खान मोहम्मद को अवैध हथियारों की फैक्ट्ररी से पहले भी गिरफ्तार हो चुका है तथा आरोपी पर थाने के करीब अवैध हथियार बनाने व अवैध हथियारों की तस्करी करने के मामले में करीब 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed