फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One caught with three stolen vehicles, three absconding

Meerut News: चोरी की तीन गाड़ियों के साथ एक दबोचा, तीन फरार

Fri, 26 May 2023 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
One caught with three stolen vehicles, three absconding
परीक्षितगढ़। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर आसिफाबाद मार्ग पर अगवानपुर मोड के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगे तीन वाहनों (छोटा हाथी) को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि तीन युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसआई ऋतुराज बृहस्पतिवार दाेपहर गांव अगवानपुर मोड पर चेकिंग कर रहे थे। अगवानपुर की तरफ से आ रहे वाहन चालक के चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक चालक को दबोच लिया तथा तीन चकमा देकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने तीनों वाहनों व पकड़े गए चालक को थाने ले आई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रोहित पुत्र बाली निवासी अगवानपुर और फरार साथियों के नाम इमरान पुत्र इकराम निवासी शाहजहांपुर, कांति व एक अज्ञात बताया। एसआई ऋतुराज ने बताया कि तीनों वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। गाड़ियों की जांच करने पर इंजन, चेसिस नंबर स्कैच कर फर्जी नंबर गुदे हुए थे। पकड़े गए आरोपी रोहित का चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed