{"_id":"6112dd928ebc3eb3e5187d18","slug":"one-caught-tampering-with-guru-granth-sahib-mahapanchayat-tomorrow-city-news-mrt551351198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा, कल महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा, कल महापंचायत
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। तारापुर गांव में गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। उसने पुलिस को बताया कि घर ले जाकर पढ़ने के लिए ग्रंथ का पेज फाड़ा था। प्रकरण में 12 अगस्त को सिख समुदाय की महापंचायत होगी। आरोपी के परिजनों ने कहा कि उन्हें जो सजा दी जाएगी, वह मंजूर है।
ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के मामले में कई जिलों से सिख समुदाय के लोग तारापुर पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन को मामले में कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिया था। जांच में ग्राम पंचायत मानपुर के गांव शहजादपुर निवासी सिख समुदाय के युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक गुरसेवक सिंह (22) मानसिक रूप से बीमार है। बचपन में ही उसके पिता सुब्बा सिंह की मौत हो गई थी। मां मनजीत कौर उसका पालन पोषण कर रही है। पूछताछ में गुरसेवक ने बताया कि उसने परिजनों से पढ़ने के लिए गुरु ग्रंथ साहिब मांगा था। उसे पढ़ना नहीं आने के कारण परिजनों से इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह तारापुर में स्थित गुरुद्वारा पहुंचा। वहां मत्था टेकने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ पेज फाड़ लिए। हालांकि डर के चलते वह फटे पेज वहीं रखकर घर चला गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। सिख समाज के लोगों ने बताया कि युवक की सजा का निर्णय 12 अगस्त को महापंचायत में होगा।
विज्ञापन
मामला खुला तो परिजनों को दी जानकारी
सोमवार देर रात युवक ने घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी। कई लोगों पर शक जताया जा रहा था। मामला धार्मिक ग्रंथ से जुड़ा होने के कारण माहौल गरमा गया था। एलआईयू, फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस इस मामले की खुलासे के लिए जुटी थी। मामला खुलते ही अधिकारियों की जान में जान आई।
आरोपी मानसिक तौर पर बीमार
ग्रंथ के पेज फाड़ने वाला सिख समुदाय से ही जुड़ा हुआ है। जिसको पकड़ लिया है। सिख समुदाय के लोगों की महापंचायत है, जिसमें आरोपी पर फैसला लिया जाएगा। आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है। वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।
केशव कुमार, एसपी देहात