फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One arrested with 22 fake submersible pumps

22 नकली सबमर्सिबल पंप के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 22 fake submersible pumps
मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली 22 सबमर्सिबल पंंप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के छतरपुर स्थित आर्गस आई कपंनी के ऑपरेशन मैनेजर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनकी कंपनी आशीर्वाद पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड के नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। उन्हें जानकारी मिली थी कि टीपीनगर क्षेत्र में आशीर्वाद पाइप्स कंपनी के नकली सबमर्सिबल पंप बेचे व सप्लाई किए जाने वाले हैं। इस पर वह टीपीनगर पुलिस के साथ दिल्ली रोड स्थित मंडी के गेट पर पहुंचे तो एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरों में कंपनी के नकली सबमर्सिबल पंप के साथ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश निवासी मंडौली एक्सटेंशन दिल्ली बताया। उसने बताया कि वह यह माल मेरठ और मुजफ्फरनगर में सप्लाई करने वाला था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed