फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one arrested in firing ccsu

शिक्षक नेता के बेटे को गोली मारने वाला एक आरोपी दबोचा

Sat, 25 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
one arrested in firing ccsu
मेरठ।
विज्ञापन

चौ. चरणसिंह विवि के गेट पर शिक्षक नेता के बेटे को गोली मारने के एक आरोपी को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अंशुल गुर्जर व अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर छात्रों ने मेडिकल थाने पर हंगामा भी किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं देने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
जानी थानाक्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रविभारत चिकारा का बेटा विश्वास भारत उर्फ वीशू कैंपस स्थित स्टेडियम में गोला फेंक की तैयारी करता है। बृहस्पतिवार को विवि के सामने विश्वास को गोली मार दी गई थी। इसमें अंशुल गुर्जर, रोबिन गुर्जर निवासी फूफंडा खरखौदा, भरत और अभिषेक को नामजद किया गया था। आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर शिक्षक नेता रविभारत चिकारा व विवि के कई छात्रों ने मेडिकल थाने पर हंगामा किया। रविभारत ने कहा कि मेडिकल पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। सेटिंग से गिरफ्तारी कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना है। पुलिस फुटेज देने को तैयार नहीं है। मुख्य आरोपी अंशुल गुर्जर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही छात्रों का आक्रोश कम होगा। वहीं मेडिकल पुलिस ने एक आरोपी रोबिन गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ऑडियो पर जांच बैठी
विश्वास और अंशुल गुर्जर की एक ऑडियो वायरल हो रही है। अंशुल पक्ष से एक तहरीर सदर बाजार और परतापुर थाने में देना बताया है। एसपी सिटी ने ऑडियो पर जांच बैठा दी। सदर बाजार व परतापुर के थानेदारों ने कोई भी शिकायती पत्र आने से इनकार किया। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को देंगे धरना
शिक्षक नेता रविभारत का कहना है कि अगर उसके बेटे विश्वास का किसी से कोई विवाद भी हुआ है तो उसको गोली मारने का अधिकार किसने दिया। पुलिस वर्चस्व की लड़ाई बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगी है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वह सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर धरना देंगे।

एक हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। गोली से घायल विश्वास की हालत में सुधार है।
अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed