फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested with illegal firecrackers

Meerut News: अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 04:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with illegal firecrackers
दौराला (मेरठ)। दौराला पुलिस ने रविवार देर रात पिकअप में लदे अवैध पटाखों के साथ हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दौराला निवासी विवेक सिंघल फरार हो गया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस दौराला गेट के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप से अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में ले लिया। जबकि उसका साथी विवेक फरार हो गया। पुलिस ने अनुसार, पिकअप से 12 पेटी पटाखे बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed