फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in murder of truck driver Rajan

ट्रक चालक राजन की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in murder of truck driver Rajan
हथियारों की प्रयाग बरामद बाइक के साथ। (बहसूमा) - फोटो : ज्वलनशील पदार्थ डालने के दौरान हाथ से माचिस छीनने पहुंचे पुलिसकर्मी
- मुख्य आरोपी सचिन की गिरफ्तारी की मांग के लिए परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- बहसूमा में सोमवार रात कर दी थी तीन गोली मारकर हत्या
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी ट्रक चालक राजन (22) की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खून से लथपथ राजन ने गन्ने के खेत में भागकर बचने की कोशिश की तो हमलावर ने एक के बाद एक उसकी तीन गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के पिता बिजेंद्र ने कस्बे के ही सचिन और दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को सचिन के साथी प्रयाग को बटावली रोड स्थित हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य हत्यारोपी सचिन की गिरफ्तारी की मांग के लिए मंगलवार शाम परिजनों ने हंगामा किया।
बहसूमा पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम ट्रक चालक राजन घर के बाहर बैठा था। दो दिन पहले टायर पंचर की दुकान पर पिता के साथ हुई कहासुनी को लेकर मोहल्ले का ही सचिन गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। उस समय लोगो ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रात में कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित हंसापुर रोड पर हाजी की कॉलोनी में राजन बीडी की तलब मिटाने पहुंच गया। पहले से राजन की तलाश में लगा सचिन अपने दो साथियों के साथ बाइक पर हाजी की कॉलोनी में पहुंचा। राजन कुछ समझा पाता तभी सचिन व उसके दो साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। खून से लथपथ राजन जान बचाने की कोशिश में प्लॉट की दीवार कूदकर कर गन्ने के खेत में घुस गया। हमलावरों ने एक गोली सिर व दो गोली सीने में मारकर उसकी हत्या कर दी। देर रात मृतक के पिता बिजेंद्र ने बहसूमा थाने में राजन व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद अभियुक्त सचिन के साथी प्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। मुख्य आरोपी सचिन अभी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मुख्य आरोपी सचिन अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

राजन की मौत से परिजन हुए बेसुध
पिता विजेंद्र ने बताया कि उसके दो पुत्रों में छोटा पुत्र राजन अविवाहित था। वह ट्रक चालक था। वहीं पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसका बड़ा भाई बंटी व पिता बिजेंद्र बेरोजगार हैं। बृजेश और भाभी का रोकर बुरा हाल है। वह कई बार बेसुध हुई। मां रोते हुए बोली- उनकी तो किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। जालिमों ने बेवजह मेरे लाल की हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि गरीबी के कारण उनका घर भी बिक गया था। पूरा परिवार बेघर हो गया था। बाद में राजन ने ट्रक चलाकर कर्ज चुकाकर घर वापस ले लिया। घर में केवल इकलौता वही कमाने वाला था।


सड़क पर किया हंगामा
राजन का शव पोस्टमार्टम हाउस से मंगलवार शाम घर पहुंचा तो परिजनों ने मुख्य आरोपी सचिन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतक की मां बृजेश के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह रोते-बिलखते पुलिस से कह रही थी कि मेरे बेटे राजन को जिंदा कर वापस ला दो। काफी देर तक गहमागहमी के बाद थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने मुख्य आरोपी सचिन को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। इसके बाद राजन के शव का कस्बा स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed