{"_id":"670daa985dff2f87ab062594","slug":"on-the-strength-of-adarsh-rituraj-up-took-lead-of-91-runs-meerut-news-c-72-1-mrt1058-122842-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आदर्श, रितुराज के दम पर यूपी ने ली 91 रन की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आदर्श, रितुराज के दम पर यूपी ने ली 91 रन की बढ़त
विज्ञापन
मेरठ। भामाशाह क्रिकेट मैदान में यूपी और सौराष्ट्र के बीच चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में दूसरे दिन सोमवार को यूपी के बल्लेबाजों का दबदबा रहा। आदर्श सिंह के 97 और मेरठ के रितुराज शर्मा के 85 रन की बदौलत मेजबानों ने 91 रन की बढ़त बना ली। दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 325 रन बना लिए।
मैच के पहले दिन सौराष्ट्र की टीम ने 88.4 ओवरों में 234 रन बनाए थे। गज्जर समर ने सबसे अधिक 70 रन की पारी खेली थी। यूपी की ओर से मेरठ के शुभम मिश्रा ने 5 विकेट लिए थे। सोमवार सुबह 9:30 बजे यूपी के आदर्श सिंह और शोएब सिद्दीकी बल्लेबाजी करने आए। सौराष्ट्र की ओर आदित्य सिन्ह और डी गोहिल ने तेज गेंदबाजी की कमान संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की। टीम का पहला विकेट 22.2 ओवर में 77 रन पर शोएब सिद्दीकी के रूप में गिरा। शोएब को स्पिनर राठौड़ चंद्रराज ने 27 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद मेरठ के रितुराज शर्मा बल्लेबाजी करने आए। दोनों लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों ने 103 रन जोड़े। आदर्श सिंह 97 रन पर तेज गेंदबाज डी गोहिल की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए। यूपी का दूसरा विकेट 52.3 ओवर में 183 रन पर गिरा।
इसके बाद कप्तान आराध्य यादव बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने रितुराज शर्मा के साथ मिलकर स्कोर को बढ़ाया। दोनों के बीच 78 रन की साझेदारी हुई। 69.6 ओवर में 261 रन के स्कोर पर मेरठ के रितुराज शर्मा भी 85 रन बनाकर स्पिनर राठौड़ की गेंद पर अंश के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद यूपी के स्टार खिलाड़ी मेरठ के समीर रिजवी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और महज 11 रन बनाकर राठौड़ की ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। 73.1 ओवर में 277 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। यशोवर्धन ने कप्तान आराध्य के साथ मिलकर पारी को संभाला। वह 27 रन बनाकर राठौड़ की ही गेंद पर नील पांडे के हाथों कैच आउट हुए।
विज्ञापन
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 325 रन बनाए। कप्तान आराध्य 63 रन नाबाद रहे। उनके साथ प्रशांत वीर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन भी पहुंचे। यहां एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, राकेश गोयल, संजय स्तोगी, मोहम्मद शाहिद आदि रहे।
स्कोर बोर्ड : उत्तर प्रदेश पहली पारी
बल्लेबाज गेंद रन 4/6
आदर्श सिंह 180 97 10/2
शोएब सिद्दीकी 56 27 4/1
रितुराज शर्मा 131 85 8/3
आराध्य यादव 108 63 7/0
समीर रिजवी 10 11 2/0
यशोवर्धन 44 27 4/0
प्रशांत वीर 13 04 1/0
सौराष्ट्र गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर रन विकेट
आदित्य सिन्ह 10 26 00
डी गोहिल 11 24 01
नील पांडेया 11 43 00
राठौड़ चंद्रराज 29 118 04
गज्जर समर 25 90 00
अंश गोसाई 04 15 00
तीसरे दिन और घूमेगी गेंद, बल्लेबाजी करना मुश्किल
ऋषिपाल सिंह
मेरठ। मैच के तीसरे दिन मंगलवार को भामाशाह पार्क में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। पहले दो दिन पिच पर स्पिनरों का दबदबा रहा है। पहले दो दिन यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है, लेकिन स्पिनरों की गेंद पहले दोनों दिन अच्छी खासी घूमती नजर आई है। दो दिनों में कुल 15 विकेट गिरे, जिसमें 11 विकेट स्पिनरों के नाम रहे और 3 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। एक रन आउट हुआ।
यूपी की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर शुभम मिश्रा ने पहले ही दिन मैच में 33 ओवर डाले। 10 ओवर बिना कोई रन दिए निकाले। उन्होंने मात्र 81 रन दिए और सौराष्ट्र के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके साथ स्पिनर प्रशांत वीर ने दो विकेट चटकाए। पहले दिन सात विकेट स्पिनरों के नाम रहे। मैच के दूसरे दिन जब यूपी की टीम बल्लेबाजी करने आई तो सौराष्ट्र के तेज गेंदबाजों को 22 ओवर तक कोई विकेट नहीं मिला। इसके बाद स्पिनर राठौड़ चंद्रराज ने आकर विकेट निकाला। उन्होंने 29 ओवर में 2 ओवर मेडन रखकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विशेषज्ञों की मानें तो भामाशाह क्रिकेट मैदान की पिच तीसरे दिन टर्निंग ट्रैक बन जाती है। अब यहां बोल और भी अधिक घूमनी शुरू होगी। इससे यूपी की टीम चाहेगी कि तीसरे दिन लंच के बाद तक बल्लेबाजी करे और करीब 200 से अधिक रन की बढ़त बनाए। इसके लिए यूपी के कप्तान आराध्य को कमान संभालनी होगी। सुबह के दो घंटे बल्लेबाजी के लिए कुछ अनुकूल हो सकते हैं।