फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the second day of the Pran Pratishtha Festival, Shanidev was given four residences.

Meerut News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिदेव को चार अधिवास कराए

Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the Pran Pratishtha Festival, Shanidev was given four residences.
अमर उजाला....श्री विश्वनाथ मंदिर सुपरटेक ग्रीन विलेज में प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में शाम
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसायटी स्थित विश्वनाथ मंदिर में शनिदेव शिला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन चार अधिवास कराए गए। शनिदेव को जल एवं पुष्प के अधिवास से जागृत करते हुए वेदी, नवग्रह एवं वास्तु पूजन कराया गया। आचार्य कौशल वत्स ने फलाधिवास, औषधाधिवास, अन्नाधिवास और शैय्याधिवास कराया।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में अधिवास का विशेष महत्व है। इसमें मूर्ति को मंत्रोच्चारण के बीच विभिन्न पवित्र सामग्रियों जैसे जल, अन्न, घी आदि में निश्चित अवधि के लिए स्थापित किया जाता है। यह प्रक्रिया मूर्ति को शुद्ध कर उसमें देवत्व का वास कराने और निर्माण के दौरान उत्पन्न सूक्ष्म दोषों को दूर करने के लिए की जाती है। मुख्य यजमान मोहित अग्रवाल एवं ईशा अग्रवाल रहे। संदीप तोमर एवं सुधीर शर्मा ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि बुधवार को शनिदेव का भव्य शृंगार कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद यज्ञ में आहुतियां देकर वेद मंत्रों से शनिदेव शिला का विधिवत अभिमंत्रण कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

अमर उजाला....श्री विश्वनाथ मंदिर सुपरटेक ग्रीन विलेज में प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में शाम

अमर उजाला....श्री विश्वनाथ मंदिर सुपरटेक ग्रीन विलेज में प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम में शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed