फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the pretext of leaving school, the girl was kidnapped on a bike and taken to the field, molested

स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को बाइक पर अगवा कर खेत में ले गया, की छेड़छाड़

Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of leaving school, the girl was kidnapped on a bike and taken to the field, molested
स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को बाइक पर अगवा कर खेत में ले गया, की छेड़छाड़
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को स्कूल जाते समय गांव का ही युवक बाइक पर बैठकर अपहरण कर ईंख के खेत में ले गया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से छात्रा को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए अपहरण की तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही छात्रा पास के गांव के स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। उसकी स्कूल बस छूट गई। गांव के ही एक युवक ने छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया और उसे जंगल के कच्चे रास्ते पर ले गया। ईख के खेत में उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह उक्त युवक से छूटकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके की ओर दौडे़। लोगों को आते देख आरोपी युवक छात्रा को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़िता ने गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण व छेड़छाड़ की तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed