फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the occasion of Chhath, Kadhi-rice and Halwa were offered to Kanha

छठी पर कान्हा को लगाया कढ़ी-चावल, हलवे का भोग

Fri, 22 Aug 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Chhath, Kadhi-rice and Halwa were offered to Kanha
नहटौर के पूर्वी चौधरियान के श्री शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी पर मंगल भजन कीर्तन करती
बिजनौर। बृहस्पतिवार को जिले भर में कान्हा की छठी धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण को हलवे एवं कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन के बाद भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

चक्कर रोड स्थित शक्तिनगर में मोहल्लेवासियों ने भंडारे का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। महेश प्रधान, गजेंद्र चौधरी, तेजपाल भुइयार, गिरिराज सिंह, ब्रजवीर चौधरी, नरेंद्र कुमार उर्फ भोले आदि मौजूद रहे। नगर पालिका चौक स्थित मंदिर, कुटिया कॉलोनी प्राचीन शिव मंदिर, बाबा हरिहर मंदिर समेत नगर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नूरपुर/राजा का ताजपुर। शिव दुर्गा मंदिर पर पुजारी पंडित ब्रह्मनंद शर्मा ने पूजा के बाद बाल गोपाल को भोग लगाया। राजा का ताजपुर में मां चामुंडा देवी मंदिर के समीप नंदलाल जी के थले पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। पंडित धनेश्वर शुक्ला ने पूजन कराया। अवसर पर दीपक शर्मा, दिनेश चौहान, हरीश यादव, मुकेश मिश्रा, अनुज शर्मा, स्पर्श गौड़, दिलावर सिंह, गोपाल सिंह, धर्म अवतार वर्मा, लक्की कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना। श्री पंजाबी महावीर मंदिर में श्री कृष्ण छठी उत्सव पर महिलाओं ने मंगल गीत गए। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण को हलवे व कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। गोरखनाथ खन्ना, राजकुमार सेठी, सतीश बब्बर, चेतन सचदेवा, राकेश कर्णवाल, पंडित सचिन शर्मा, तिलक राज, अनंत जैन आदि मौजूद रहे।
हल्दौर। नगर स्थित धुलिया महादेव मंदिर संस्थान में पंडित अवधेश शर्मा ने मुख्य यजमान कपिल कुमार, चरण सिंह सैनी, महिपाल सिंह द्वारा पूजा कराई। बाबा मंशादास मंदिर पर अभिषेक चौहान, ऋषभ रस्तोगी, मयंक कुमार, यश शर्मा, विनोद चौहान आदि ने श्रीकृष्ण को भोग लगाया। ठाकुर मंदिर पर भी पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रवि विश्वकर्मा, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

नहटौर। नगर के मोहल्ला पूर्वी चौधरियान स्थित श्री शिव मंदिर को सजाया गया। महिलाओं ने कीर्तन किया। कार्यक्रम में मां यशोदा बनी प्राची वर्मा तथा श्री कृष्ण बने वासुदेव वर्मा को श्रद्धालुओं ने उपहार भेंट किए। समिति अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, आशु कौशिक, पुष्पेंद्र शर्मा, सौरव मुनि त्यागी, रजनीश भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed