फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the Makar Sankranti, bathing the Ganges distributed the offerings of khichdi, devotees took a dip in the Ganges

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर बांटा खिचड़ी का प्रसाद, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
On the Makar Sankranti, bathing the Ganges distributed the offerings of khichdi, devotees took a dip in the Ganges
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर बांटा खिचड़ी का प्रसाद, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मकर संक्रांति पर कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। सुबह से शाम तक श्रद्धालु घाट पर स्नान के लिए पहुंचते रहे। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
मकर संक्रांति पर क्षेत्र के भीमकुंड, मखदुमपुर, फतेहपुर प्रेम गंगा घाट सहित कई स्थानों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इसके बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना, दान कर पुण्य अर्जित किया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर थाना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई थी। कस्बे के पं. सूर्यकांत शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति पर स्नान करने से घर में सुख शांति आती है। सूर्य देवता के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति पर किए गए स्नान को सबसे प्रमुख माना जाता है। पं. सूर्यकांत शास्त्री के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। एक राशि को छोड़कर दूसरे राशि में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषगणना के अनुसार मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुई सागर में जा मिली थी। इसीलिए मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया
हस्तिनापुर। मकर संक्रांति पर कस्बे में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के समीप पं. सूर्यकांत शास्त्री ने प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर, अध्यक्ष सुदेश कुमार गुर्जर ने राजा रघुनाथ महल पर, मंदिर के महंत भीष्म रमन स्वामी ने कर्ण मंदिर में, मंदिर के महंत स्वामी शंकर देव महाराज ने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पर, हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed