फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the complaint of the villagers, a raid was conducted at night and five dumpers full of soil were seized.

Meerut News: ग्रामीणों की शिकायत पर रात में मारा छापा, मिट्टी से भरे पांच डंपर पकड़े

Thu, 04 Jun 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
On the complaint of the villagers, a raid was conducted at night and five dumpers full of soil were seized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने बुधवार की रात बहरामपुर गांव के जंगल में छापा मार कर अवैध मिट्टी खनन में लगे पांच डंपरों को पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस को आता देख खनन कर रहे डंपर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पांचों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहरामपुर और आसपास के ग्रामीणों में पिछले काफी समय से अवैध खनन को लेकर भारी आक्रोश था। ग्रामीणों का आरोप था कि खनन माफिया रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का उठान कर रहे हैं। जानी थाना पुलिस ने बुधवार रात बहरामपुर के जंगल में अचानक छापे की कार्रवाई की। पुलिस को देखकर डंपर चालक वाहनों को छोड़ कर जंगलों की तरफ भाग निकले। पुलिस ने मौके से मिट्टी से भरे पांचों डंपरों को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed