फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Navratri Ashtami, offerings were made to girls in every house.

Meerut News: नवरात्र अष्टमी पर घर-घर लगा कन्याओं को भोग

Wed, 01 Oct 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
On Navratri Ashtami, offerings were made to girls in every house.
मेरठ..कंवलजीत..अष्टमी के दिन वेस्ट एन्ड रोड पर कन्या पूजन करते श्रद्धालु.....संवाद - फोटो : Samvad
मेरठ। शहर के सभी देवी मंदिर और घरों में अष्टमी के पावन अवसर मंगलवार को कन्या पूजन किया गया। मंदिरोें में संकीर्तन, भंडारे हुए। क्लोज डोर कॉलोनियों में सामूहिक कन्या पूजन हुआ। छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह आरती के बाद कन्या पूजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर प्रभातनगर में सर्वेशराय शिव मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन एवं दुर्गा महाआरती हुई। श्रीराम भक्त सेवा परिवार ने मां का गुणगान किया। मंदिर में मां भगवती का सुंदर दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

मंदिर में कन्या देवी स्वरूप में सजकर आईं। पंडित प्रभु नारायण शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। निशांत आर्ट ग्रुप ने मां काली, शिव पार्वती और मां दुर्गा की झांकी प्रस्तुत की। मां भगवती की 51 ज्योति से आरती की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, अनूप शर्मा, रूप किशोर, आलोक बंसल, दिनेश बंसल, विक्की चोपड़ा, संजीव रस्तोगी, निश्चल गुप्ता, राहुल वर्मा, हेमंत सिंह, अमित कौशिक आदि रहे। बिजली बंबा बाईपास पर रामेश्वरधाम मंदिर में पर्ल रेजीडेंसी में सामूहिक कन्या पूजन हुआ।
विज्ञापन

कॉलोनी के 15 से अधिक परिवारों ने कन्या परी, आध्या, अमाया, वेदांशी, शुभ, रुद्रांश, विरीका, खुशी, सांची, शनाया का पूजन किया। आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि नवमी पर मंदिर में हवन होगा। उधर, सुपरटेक पॉम ग्रीन स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर के पुजारी पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि बुधवार नवमी के दिन मंदिर में 108 कन्या पूजन होगा। उधर, दिल्ली रोड राजकमल एंक्लेव में पंडित विनोद शास्त्री ने विधि विधान से पूजन किया। अष्टमी के पावन अवसर पर कन्याओं को हलवा और चने का भोग लगाया गया। इस अवसर बच्चों में अनुष्का, मिष्ठा, आशी, आशा, खुशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लालकुर्ती रामा संकीर्तन मंदिर में भी संकीर्तन के साथ कन्या पूजन हुआ। बेगमबाग शिव मंदिर में 41 वां मां दुर्गा का दरबार सजाया गया। महेश पंडित ने सुबह मां की आरती की यजमान विपिन बंसल और सरिता बंसल ने 11 कन्याओं को भोग लगाया। कन्याओं को दक्षिणा देकर विदा किया गया। इस अवसर पर सुशील कुमार, संजीव शर्मा, विक्रम त्यागी, संजय, ललित रहे। गोल मंदिर जयदेवी नगर में विधि विधान से देवी पूजन के बाद देवी स्वरूप मानकर कन्या पूजन किया। उमेश भारद्वाज ने मंदिर में भक्तों और कन्याओं के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी। इस अवसर पर बॉबी प्रजापति, अशीष चौरसिया, कपिल, शुभ, राहुल, शैंकी, अंश, अमन आदि रहे।

श्रीबालाजी मंदिर नौचंदी में महाअष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। आचार्य मनीष स्वामी ने ज्योति प्रचंड के बाद हलवा पूरी का भोग लगाया। नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया गया। कन्याओं को फल, उपहार, दक्षिणा दी गई। इस अवसर पर अलका, विशाखा, लक्ष्मी, योगेंद्र, ज्ञानेश्वर, शोभा रहीं। उधर, गढ़ रोड राजराजेश्वरी मंदिर, देवी मंदिर बुढ़ाना गेट, दिल्ली रोड देवी मंदिर, देवी मंदिर सदर, वेस्ट एंड रोड पर भी कन्या पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed