फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Karwa Chauth, some enjoyed the delicacies at home while others went to hotels.

Meerut News: करवाचौथ पर किसी ने घर पर तो किसी ने होटल जाकर व्यंजनों का लुत्फ लिया

Sat, 11 Oct 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
On Karwa Chauth, some enjoyed the delicacies at home while others went to hotels.
मेरठ। करवाचौथ पर शुक्रवार को औघड़नाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर, सती मंदिर, मंशा देवी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धजकर पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

शाम को पूजा के बाद परिवारों ने शहर के रेस्तरां और होटलों में पार्टी कर पर्व मनाया। मेरठ के प्रमुख होटलों और रेस्तरां में कुछ जोड़े पहुंचे तो पहुंचे। जबकि कुछ लोग परिवारों के साथ इंज्वाय किया। होटल कारोबार से जुड़े नवीन अरोड़ा ने बताया कि करवाचौथ पर टेबल बुकिंग में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। करवाचौथ पर भी सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी हुई। साड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री और हैंडलूम एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर पिछले साल की तुलना में दोगुना कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

---------

-करवाचौथ पर पति अनुज ने उन्हें सोने के आभूषण के अलावा बिछिया, शृंगार का सामान, सूट गिफ्ट किया। उनके विवाह को चार साल हो गए है।
प्रीति-देवलोक कॉलोनी निवासी।

पति की लंबी उम्र के लिए विधि विधान से पूजा-अर्चना की और चांद के दीदार के बाद होटल में परिवार के साथ रात का खाना खाया गया।
शिवानी, ब्रह्मपुरी निवासी।

शादी के 18 साल बाद भी करवाचौथ का त्योहार का महत्व आज भी उतना ही है। पति विनोद शर्मा उनके साथ दुख-सुख में साथ रहते है।
दीपा भारद्वाज, जसवंत नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed