फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   on duty taken alcohal by head clerk in stadium

ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला प्रधान सहायक

Fri, 05 Mar 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
on duty taken alcohal by head clerk in stadium
स्टेडियम में प्रधान सहायक ड्यूटी के समय नशे में मिला
विज्ञापन

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रधान सहायक ( बड़े बाबू ) पद पर तैनात सुनील कुमार मिश्रा ने खेल विभाग को भी शर्मसार कर दिया। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे ही प्रधान सहायक शराब के नशे में धुत मिले। वह स्टेडियम के मुख्य गेट पर बैठकर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड और अन्य के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। कभी होमगार्ड को टोपी पहनकर तो कभी धमकी देकर वह अपने नशे में होने का परिचय देते रहे।

मूल रूप से गोरखपुर निवासी सुनील कुमार मिश्रा की तैनाती लखनऊ से ही की गई है। अभी उन्हें मेरठ में एक महीना ही हुआ है। एक अधिकारी ने बताया वह 12 महीने निलंबित होने के बाद बहाल होकर मेरठ आए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया उनकी यह हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब शासन स्तर पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed