फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old Alumni Meet Celebration: Doctors reliving 25 years old memories in Medical College Meerut

Meerut: मेडिकल कॉलेज में 25 साल पुरानी यादें ताजा कर रहे चिकित्सक, देश-विदेश से पहुंचे मेरठ

Sat, 24 Dec 2022 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Dec 2022 01:01 PM IST
सार

मेरठ में देश-विदेश से आए 1997 बैच के चिकित्सक आज लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एकत्र हो रहे हैं। दरअसल यहां पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जहां 25 साल पुरानी यादों को ताजा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Old Alumni Meet Celebration: Doctors reliving 25 years old memories in Medical College Meerut
पुरातन छात्र सम्मेलन में पहुंचे चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पुरातन छात्र मिलन (ओएसए) 2022 समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मेरठ के अलावा देश के कई हिस्सों और विदेश से भी चिकित्सक आए हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

यूएसए, यूके, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों से चिकित्सक शामिल हुए। इस मीट का आयोजन सिल्वर जुबली -1997 बैच के पास आउट एमबीबीएस स्टूडेंट्स कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चिकित्सक अपने सीनियर, जूनियर  और शिक्षकों  से 25 साल पुराने रिश्ते से जुड़ी यादों और अनुभवों को साझा कर रहे हैं। यहां से शिक्षा और संस्कार प्राप्त करके 150 डॉक्टर  का बैच देश  विदेश  में अपनी सेवा दे रहे हैं और विभिन्न प्रभावशाली  पदों पर आसीन हैं। 


यह भी पढ़ें:Meerut: सरधना सीएचसी प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप में धरना जारी, संगीत सोम व संजीव बालियान आमने-सामने

इस बैच के अध्यक्ष डॉ सुमित उपाध्याय अध्यक्ष और सचिव डॉ अमित त्यागी के नेतृत्व में 100 से  अधिक 1997 बैच के डॉक्टर इसमें शिरकत करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे।

मेरठ से इसमें डॉ अभिषेक, डॉ संजीव,  डॉ मनीषा, डॉ विभूति,  डॉ गजराज आदि रहेंगे, जबकि विदेश से डॉ रुचि तनेजा, डॉ रुचि खेड़ा, डॉ परितोष शर्मा आदि हैं। मेडिकल कॉलेज में हर साल 25 दिसंबर को यह कार्यक्रम होता आ रहा है। हालांकि कोरोना काल में दो साल से बड़ा आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार ये यह एक दिन पहले 24 दिसंबर को किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed