फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   olampik gems mein padak ka sookha door karenge yuva khilaadee

ओलंपिक गेम्स में पदक का सूखा दूर करेंगे युवा खिलाड़ी

Wed, 17 Feb 2021 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
olampik gems mein padak ka sookha door karenge yuva khilaadee
ओलंपिक गेम्स में पदक का सूखा दूर करेंगे युवा खिलाड़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जुलाई माह में टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में मेरठी युवा पदक सूखा खत्म करेंगे। ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इस कड़ी परीक्षा में पदक जीतने की उपलब्धि भी उतनी बड़ी हो जाती है। जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में कुछ ही देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ओलंपिक गेम्स में शूटिंग व एथलेटिक्स खेलों में जिले से कोई खिलाड़ी अभी तक पदक नहीं जीत सका है। ऐसे में शूटिंग में मेरठी युवा शूटर सौरभ चौधरी व एथलेटिक्स में प्रियंका गोस्वामी से बड़ी उम्मीद है।

सौरभ चौधरी यूथ ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिला चुके हैं। उनकी एयर पिस्टल स्विट्जरलैंड के ओलंपिक म्यूजियम में भी रखी गई है। इससे पहले जिले से शूटिंग में आभा ढिल्लन ने ओलंपिक में कोटा लिया था, लेकिन पदक नहीं जीत सकी थीं। पैदल चाल में कोटा हासिल करने वाली मेरठ की प्रियंका ने जिले के एथलेटिक्स खेलों में नया कीर्तिमान कायम किया है। अभी तक एथलेटिक्स में किसी ने जिले से ओलंपिक का कोटा हासिल नहीं किया था। 20 किमी. पैदल चाल में प्रियंका ने 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकंड में रिकॉर्ड के साथ प्रथम स्थान रहते हुए ओलंपिक कोटा लिया है। ओलंपिक में पदक पाने के लिए उन्हें इस टाइमिंग में 3 से 4 मिनट कम करने होंगे। पूर्व जिला एथलेटिक संघ सचिव राजाराम अत्री ने बताया मेरठ के एथलेटिक खेलों के लिए ये एतिहासिक पल हैं। मेरठ से पहली खिलाड़ी एथलेटिक्स खेलों में यहां तक पहुंची है। उम्मीद है ओलंपिक में मेरठ का पदक का सूखा इस बार खत्म होगा। इसके अलावा पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा और 2 बार के ओलंपियन पैरा पावर लिफ्टर सचिन चौधरी सहित कई अन्य खिलाड़ी ओलंपिक में कोटा हासिल करने के मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed