{"_id":"682b99692ba7b3a091033e59","slug":"ola-company-driver-hit-many-people-from-commissioners-square-to-bahsuma-mawana-news-c-14-1-mrt1034-866241-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला कंपनी के चालक ने कमिश्नरी चौराहे से बहसूमा तक कई को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला कंपनी के चालक ने कमिश्नरी चौराहे से बहसूमा तक कई को मारी टक्कर
विज्ञापन
बहसूमा। शराब के नशे में स्विफ्ट कार चालक सोमवार रात कमिश्नरी चौराहे पर बाइक सवार को टक्कर मारकर कार मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर दौड़ा दी। जो भी उसके सामने आया उसे टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बहसूमा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में थाने के सामने बैरियर व गाड़ी लगाकर कार को रोका। कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:00 बजे स्विफ्ट कार चालक नरेंद्र ने कमिश्नरी चौराहे मेरठ पर सबसे पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। यहां कार का बायीं तरफ का अगला पहिया फट गया। इसके बाद वह लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए आरोपी ने कार मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर दौड़ा दी। इस दौरान रास्ते में जो भी उसके सामने आया उसके वाहन में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। पुलिस अधिकारियों को जानकारी हुई तो पुलिस ने कार चालक को रोकने के निर्देश दिए। कार चालक रास्ते के तीन थानों को पार करते हुए फिल्मी स्टाइल में गाड़ी दौड़ाता रहा। इस दौरान उसके पीछे कई वाहन दौड़ रहे थे, लेकिन कोई भी उससे आगे गाड़ी निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बहसूमा पुलिस ने थाने के सामने बैरियर व गाड़ी खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। चालक ने तीन पहियों पर ही कार से करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय की। पुलिस ने उसके पास से पांच मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम बाबूगढ़ छावनी हापुड़ नरेंद्र पुत्र दलवीर बताया है। वह ओला कंपनी की गाड़ी चलाता है। पुलिस ने कार चालक को मेडिकल के लिए भेज दिया।