फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oil theft in police protection

EXCLUSIVE : खाकी की सरपरस्ती में तेल चोरी का बड़ा खेल

Thu, 15 Jun 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/अमित मुदगल/ मनु चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/अमित मुदगल/ मनु चौधरी Updated Thu, 15 Jun 2017 07:20 PM IST
सार

ऑयल डिपो से आने वाले टैंकरों से निकाला जाता है पेट्रोल डीजल, गांव पुट्ठा में डिपो के आसपास बना रखे हैं चारदीवारी केभीतर अवैध सेंटर, थाना परतापुर की फैंटम लगातार रहती है सरपरस्ती में, सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर मिनटों में तेल साफ

विज्ञापन
Oil theft in police protection
पुट्ठा गांव के पास टैंकर को सड़क के किनारे रोक तेल निकालते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मेरठ में परतापुर क्षेत्र स्थित ऑयल कंपनियों के बड़े डिपो से निकलने वाले टैंकरों में से जबरदस्त तेल चोरी का खेल चल रहा है। गांव में कई ऐसे ठिकाने बने हैं जहां भरे टैंकर भीतर जाते हैं और वहां तेल चोरी होता है। अमर उजाला की टीम ने इन्हीं ठिकानों पर पहुंचकर पूरे खेल का खुलासा किया। तेल चोरी का ये धंधा थाना परतापुर पुलिस की सरपरस्ती में चल है। बाकायदा थाने की फैंटम तेल माफिया के संरक्षण में रहती है। तेल निकालने वाले ठिकानों की सुरक्षा इसी फैंटम के हवाले है।
विज्ञापन


 

दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाता है यह खेल

Oil theft in police protection
घेर में खड़ा टैंकर और फैंटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला की टीम ने इस खेल को लगातार वॉच किया। दोपहर को लगभग12 बजे से यह खेल शुरू हो जाता है। परतापुर के गांव पुट्ठा में इंडियन ऑयल और एचपी कंपनी के बडे़ ऑयल डिपो हैं। यहां से ऑयल से भरे टैंकर निकले तो टीम ने इनका पीछा किया। पुट्ठा गांव के पास तेल से भर टैंकर कोसड़क के किनारे रोक दिया गया। मिनटों में ही बाइकों पर तेल के ड्रम लेकर युवक पहुंचे और तेल निकाला गया। एक बाइक चालक ने तीन चक्कर लगाए और हर बार यह ड्रम भरकर ले गया। शाम तक जितने भी टैंकर आए, सबके साथ यही क्रम दोहराया गया।

कई अन्य गाड़ियां भीतर हो गई कैद
आसपास ही बडे़ बडे़ गेट लगाकर तेल चोरी करने के ठिकाने बनाए गए हैं। टैंकर इन ठिकानों पर आए तो अंदर ले जाकर तेल चोरी कर लिया गया। अमर उजाला टीम ने दो सेंटरों के भीतर जाकर भी तेल चोरी के खेल को अपने कैमरे में कैद किया। एक एक सेंटर पर कई कई युवक बैठे थे और जमकर तेल निकाला जा रहा था। तेल निकालने के बाद बड़ी सफाई से साल्वेंट जैसा कोई केमिकल टैंकर में मिला दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर लेकर दौड़ा माफिया, फैंटम आई पीछे

Oil theft in police protection
पत्थर लेकर दौड़ा युवक
वेदव्यासपुरी से ऑयल डिपो की तरफ जा रहे मुख्य मार्ग पर एक बड़ी चारदीवारी में तेल से भरा टैंकर घुसा। अमर उजाला का कैमरा चमका तो यहां गेट पर तैनात तेल माफिया के गुर्गों ने यह देख लिया और वह पत्थर बरसाता हुआ टीम के पीछे दौड़ा। इतना ही नहीं, उसने स्कार्पियो में सवार होकर टीम का पीछा किया। उसकी सूचना पर पलक झपकते ही पहले से ही आसपास मौजूद परतापुर थाने की फैंटम पर सवार कांस्टेबल भंवर सिंह और होमगार्ड ओमबीर ने टीम को आकर रोक लिया और पूछा कि कैसे फोटो खींचे। तब तक स्कार्पियो सवार युवक भी आ गया और विरोध जताया। बाद में फैंटम पुलिस कर्मियों को पता चला कि टीम अमर उजाला की है तो गांव में इस तरह ना आने की सलाह दे डाली।

 
विज्ञापन

खुला पुलिस का खेल

Oil theft in police protection
मौके पर पहुंची फैंटम
इस फैंटम का सच जानने को टीम ने फिर अगले दिन भी काम किया तो यही फैंटम तेल चोरी करने वाले दूसरे ठिकाने पर भी मौजूद मिली। इस बार भी टीम यहां पहुंची तो दोनों फैंटम पर तैनात कर्मी सकपका गए। दरअसल यह फैंटम इस पूरे धंधे में माफियाओं को संरक्षण देने की भूमिका में काम कर रही है। जब तक यह खेल चलता है फैंटम सारे ठिकानों पर घूमकर जायजा लेती है कि तेल चोरी में कहीं कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।

 

ऊपर से नीचे तक है मिलीभगत 

Oil theft in police protection
तेल निकालते युवक।
इसी धंधे से जुड़े लोगों ने बताया कि यह खेल ऊपर से नीचे तक का है। ऑयल डिपो से ही टैंकरों में ज्यादा ऑयल डालकर भेजा जाता है। उसके बाद गाड़ी चालक इसे यहां बेचते हैं और फिर जितना ऑयल कम होता है उसमें साल्वेंट आदि की मिलावट कर उसे पूरा कर दिया जाता है। तेल माफिया भी इस तेल को सस्ती दर पर खरीदते हैं। इसके बाद वह भी इसमें मिलावट बेचते हैं और डबल मुनाफा कमा रहे हैं। चोरी से निकाले गए डीजल की आपूर्ति तो कई फैक्ट्रियों में जनरेटर के लिए की जाती है और पेट्रोल भी कई स्थायी ग्राहकों के साथ साथ गांवों में बेचने के लिए रखवा दिया जाता है।
ऑयल डिपो से आने वाले टैंकरों से निकाला जाता है पेट्रोल डीजल, गांव पुट्ठा में डिपो के आसपास बना रखे हैं चारदीवारी केभीतर अवैध सेंटर, थाना परतापुर की फैंटम लगातार रहती है सरपरस्ती में, सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर मिनटों में तेल साफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed