फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   offline classes will open

सोफिया स्कूल में शुरू हुईं ऑफलाइन कक्षाएं

Fri, 05 Feb 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
offline classes will open
सोफिया स्कूल में शुरू हुईं ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना काल में 10 माह तक बंद रहे स्कूलों में फिर से रौनक लौटने लगी है। शहर के अधिकतम सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में अब ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को स्कूल में ही बुलाकर कक्षाएं संचालित कराई जा रही हैं। कुछ स्कूलों ने अभिभावकों के सहमति पत्र को अनिवार्य किया है। कई स्कूल बिना सहमति पत्र के सीधे ऑफलाइन कक्षाओं के लिए छात्रों को बुला रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सोफिया गर्ल्स स्कूल में भी नौवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को स्कूल में ही बुलाया गया। स्कूल में ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ हो गईं। महावीर इंटरनेशनल स्कूल में जल्द ही ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ होंगी। स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुशवाहा ने बताया कि ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नवीं से बारहवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं 8 फरवरी से प्रारंभ होगी। छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं का ऑफलाइन संचालन 15 फरवरी से होगा। नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी।
विज्ञापन

--
केंद्रीय विद्यालयों में भी ऑफलाइन कक्षाएं
- शहर के तीनों केंद्रीय विद्यालयों में भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। फरवरी के अंत तक स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं को शत-प्रतिशत संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं में बुलाया जा रहा है।
---
बारिश के कारण कम पहुंचे विद्यार्थी
- स्कूलों ने इस सप्ताह से ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ कर दी हैं। दो दिन से छात्रों की संख्या कक्षाओं में बढ़ रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद स्कूलों में छात्रों की संख्या फिर घट गई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम खराब था। इसके चलते नवमीं से बारहवीं कक्षा में स्कूलों में बहुत कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed